SSP ऑफिस पहुंचकर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास- बोली करा दो मेरी शादी

अक्सर देखा जाता है कि शादी होने के बाद भी पत्नि या पति के दिल में किसी तीसरे की एंट्री हो जाती है

Update: 2022-05-26 14:23 GMT

मेरठ। अक्सर देखा जाता है कि शादी होने के बाद भी पत्नि या पति के दिल में किसी तीसरे की एंट्री हो जाती है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है मेरठ से। महिला ने शादी होने के बाद वर्षों बाद एक युवक से प्रेम कर लिया, जिसकी आड़ में महिला से दुष्कर्म करता रहा। महिला ने आज एसएसपी पहुंचकर पुलिस कप्तान से उसी की युवक से विवाह करने के लिये रिक्वेस्ट की है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना कंकरखेड़ा इलाके में पड़ने वाले नंगलाताशी की रहने वाली एक महिला का विवाह रोहटा थाना इलाके के एक गांव में हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला की दो साल पूर्व कंकरखेड़ज्ञ में ही किसी एक युवक से दोस्ती हो गई। महिला का आरोप है कि वह महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा और कुछ दिनों के पश्चात ही शादी करने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने इस सम्बंध में थाना कंकरखेड़ा पहुंचकर थाने में शिकायत करते हुए प्रार्थना पत्र दिया।

महिला का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई ना होने पर महिला हाथ में तारपीन तेल की बोतल लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। महिला कपड़ों में छुपाकर अंदर चली गई। एसएसपी जनसमस्याएं सुन रहे थे। इसी बीच महिला अपने ऊपर तेल छिड़कर आत्मदाह की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान महिला पुलिसकर्मी ने महिला से बोतल छीनी। महिला ने एसएसपी से उसी युवक से शादी कराने की बात कही। एसएसपी ने महिला को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।.

Tags:    

Similar News