जन समस्याओं का किया जाए समयबद्ध निस्तारण : केशव प्रसाद मौर्य

अधिकारी शासन की प्रतिबद्धताओं व जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें।;

Update: 2020-02-25 02:17 GMT

लखनऊ उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने जन समस्याओं का निस्तारण पूर्वी गम्भीरता व संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये हैं।केशव प्रसाद मौर्य  अपने कैम्प कार्यालय-7 कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।




 


 केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न लोगों की समस्याएं उनसे सीधे संवाद करते हुए सुनी व उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किया जाय तथा निर्धारित समयसीमा के अंदर किया जाय। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। अधिकारी शासन की प्रतिबद्धताओं व जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।

जनता दर्शन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, सड़क, अवैध अतिक्रमण, भूमि विवाद, पंचायत भवन निर्माण, आवास आवंटन, आरसीसी का निर्माण कराने, पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाने, पट्टा निरस्तीकरण की जांच कराने, दबंगों के खिलाफ कार्रवाई कराने, डामरीकृत सड़क बनवाने, नौकरी का बकाया भुगतान दिलाने, मार्गों के पुनर्निर्माण आदि से सम्बन्धित विभिन्न विभागों के प्रकरण आये।

जनता दर्शन में हाथरस, लखनऊ, सीतापुर, मऊ, बांदा, कानपुर देहात, महोबा,मैनपुरी, कानपुर, सहारनपुर, बाराबंकी, आजमगढ़, रायबरेली, गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागराज, बरेली, फतेहपुर आदि लगभग दो दर्जन जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याये रखी। उपमुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि नियमानुसार सभी लोगों की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जायेगा।

Tags:    

Similar News