निर्माणाधीन पुल हादसा -सरियों के नीचे दबे 2 मजदूर -1 की मौत

एक निर्माणाधीन पुल पर हुए हादसे में दो श्रमिक लोहे के सरियों के नीचे दब गए।

Update: 2021-07-21 08:48 GMT

रतलाम । मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा तहसील के उपलई गांव में आज एक निर्माणाधीन पुल पर हुए हादसे में दो श्रमिक लोहे के सरियों के नीचे दब गए। इस वजह से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जावरा से लगभग 8 किमी दूर ग्र्राम उपलई में बरबोदना भूतेडा टू लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्र्राम उपलई में इसी मार्ग पर पुलिया निर्माण किया जा रहा है। निर्माण के लिए लोहे के सरियों को खडा किया जा रहा था कि अचानक सरियों का जाल नीचे जा गिरा और दो श्रमिक इसके नीचे दब गए।

मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने प्रयास पूर्वक सरिये हटाए और मजदूरों को निकाला। लेकिन तब तक एक श्रमिक नारायण (35) दम तोड चुका था, जबकि दूसरा श्रमिक गणेश (30) गंभीर रुप से घायल था। घायल गणेश को गंभीर अवस्था के चलते रतलाम जिला अस्पताल लाया गया है। दोनों श्रमिक आपस में रिश्तेदार हैं।

वार्ता

Tags:    

Similar News