BJP की हार के बाद नीतियों में यू टर्न- वीआईपी कल्चर खत्म- नहीं....
अयोध्या से जुड़े 41 गांव नगर निगम में शामिल करते हुए वहां की मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी।
अयोध्या। लोकसभा चुनाव- 2024 के अंतर्गत फैजाबाद लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी को मिली हार के बाद प्रशासन ने अयोध्या के विकास को लेकर यू टर्न लेते हुए अपनी नीतियों में परिवर्तन कर दिया है। जिसके चलते प्रशासन की ओर से पांच बड़े बदलाव किए गए हैं।
सोमवार को रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद हुए लोकसभा चुनाव- 2024 में फैजाबाद लोकसभा सीट के भारतीय जनता पार्टी के हाथ से निकल जाने के बाद सामने आई हार की वजह और पब्लिक की नाराजगी को लेकर डैमेज कंट्रोल में सरकार और प्रशासन यू टर्न लेने को मजबूर हुआ है।
सरकार और प्रशासन की ओर से पिछले 20 दिनों के भीतर लिए गए पांच बड़े फैसलों के अंतर्गत अब अयोध्या में पुराने मंदिरों को नहीं तोड़ा जाएगा। इसके अलावा अयोध्या के लोगों की गाड़ियां बिना किसी रोक-टोक के अब शहर के भीतर आ सकेंगी। जबकि लोकसभा चुनाव में मिली हार से पहले तक अयोध्या शहर में केवल नेताओं एवं अधिकारियों की गाड़ियों को ही एंट्री दी जाती थी।
अयोध्या के लोगों की गाड़ियों की शहर में एंट्री होने के चलते वीआईपी कल्चर खत्म कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के इस कदम को अब डैमेज कंट्रोल के तौर पर देखा जा रहा है।
इसके अलावा एरो सिटी पर भी रोक लगा दी गई है। फ्लाईओवर का प्रस्ताव भी कैंसिल करने के अलावा अयोध्या के विकास के स्थापित हुए दुकानदारों को 30% की छूट देकर उन्हें बिना ब्याज दुकानों का आवंटन किया जाएगा। अयोध्या से जुड़े 41 गांव नगर निगम में शामिल करते हुए वहां की मूलभूत सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी।