पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूली आदिवासी बालिका- मचा हड़कंप

पुलिस किशोरी द्वारा किए गए सुसाइड के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Update: 2024-05-08 08:54 GMT

उमरिया। 16 वर्षीया आदिवासी बालिका ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर उसे अपने गले में डालकर उसके ऊपर झूलते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल रहे किशोरी के शव को उतार कर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस किशोरी द्वारा किए गए सुसाइड के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

बुधवार को उमरिया जनपद के मानपुर थाना क्षेत्र के गांव उरदाना के जंगल में खड़े पेड़ पर 16 वर्षीया आदिवासी किशोरी का फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। थोड़ी ही देर में यह बात जंगल की आग की तरह गांव के अलावा आसपास के इलाके में फैल गई।

जिसके चलते मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इसी बीच ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल रहे किशोरी के शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली किशोरी की पहचान बीडीसी सदस्य बंसीलाल बैगा की बेटी के तौर पर की गई है। किशोरी ने किन कारणों की वजह से अपनी जीवन लीला को समाप्त किया है? पुलिस अब छानबीन करते हुए इसका पता लगाने में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- चंदन श्रीवास मध्य प्रदेश

Tags:    

Similar News