एक्शन में आई पुलिस ने बवाल काट रहे आप कार्यकर्ता हिरासत में लिए

कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के ऊपर सत्ता के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।

Update: 2024-06-29 10:11 GMT

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बवाल काट रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के ऊपर सत्ता के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया है।।।


शनिवार को आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की अगवाई में इकट्ठा हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय पर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया है।

प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में बैनर एवं पोस्टर लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। प्रदर्शन करते हुए बवाल काट रहे कई कार्यकर्ताओं को एक्शन में आते हुए पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उन्हें गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गई है।Full View

Tags:    

Similar News