महिला डॉक्टर ने ऐसे बचाई बच्चे की जान- लोग कर रहे तारीफ, देखे वीडियो
एक पुरानी कहावत है कि डॉक्टर भगवान का रूप होता है। ईश्वर ने डॉक्टर को ही ऐसी शक्ति प्रदान की है;
नई दिल्ली। एक पुरानी कहावत है कि डॉक्टर भगवान का रूप होता है। ईश्वर ने डॉक्टर को ही ऐसी शक्ति प्रदान की है, जो व्यक्ति को मौत से बचाने का प्रयास कर सकता है। सोशल मीडिया पर एक महिला डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में महिला डॉक्टर के प्रयास बच्चे का जीवन बच पाया है। महिला के इस प्रयास को यूजर्स सराहा रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक डॉक्टर बच्चे को अपने हाथ में लिये हुए है, जो बच्चे को अपने मुंह से ऑक्सीजन दे रही है। ऑक्सीजन देने के बाद महिला डॉक्टर बच्चे की पीठ को थपथपाती है। इसके बाद वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला डॉक्टर के हाथों में वही बच्चा मुस्कुरा रहा है और अपने सफल प्रयास के बाद महिला डॉक्टर भी प्रसन्न हुई। एक यूजर ने इस वीडियो को अपने अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्सन में लिखा है कि डॉक्टर को इसलिये ही भगवान कहा जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर यूजर्स विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं पेश कर रहे है। एक यूजर ने लिखा कि आखिर मिल गया जीवन, दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसे चिकित्सक भगवान का रूप होते हैं