बर्फबारी ने बंद की सड़कें- एवलॉन्च में कई गाड़ियां सड़क पर पलटी

दोनों राज्यों में रेड अलर्ट के चलते राजौरी जिले में सभी स्कूल कॉलेज आज बंद कर दिए गए हैं।

Update: 2024-03-02 08:34 GMT

नई दिल्ली। देश में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी एवं मैदानी इलाकों में हो रही बारिश ने मौसम को पूरी तरह से तब्दील कर दिया है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। सोलंग में नेहरू कुंड के पास हुई बर्फबारी के चलते कई गाड़ियां पलट गई है जो सड़क किनारे खड़ी हुई थी।

शनिवार को हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश और बर्फबारी ने जमकर अपना कहर बरपाया है। सोलंग में शनिवार को हिमस्खलन होने से सोलंग में नेहरू कुंड के पास कई गाड़ियां पलट गई है। दोनों राज्यों में रेड अलर्ट के चलते राजौरी जिले में सभी स्कूल कॉलेज आज बंद कर दिए गए हैं।

बनिहाल और रामबाण सेक्टर के बीच कई जगह लैंडस्लाइड होने से श्रीनगर जम्मू नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। हिमाचल के अटल टनल, रोहतांग, केलांग, दारचा, कोकर और लाहौल घाटी में चार से लेकर 6 इंच से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है। अटल टनल के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। लाहौल स्पीति में सबसे ज्यादा 228 के बर्फबारी की वजह से बंद पड़ी हुई है।

Tags:    

Similar News