पुल पर लगे जाम में फंसे रिटायर्ड फैक्ट्री कर्मी की ऐसे चली गई जान

नवीन गंगा पुल पर लगे जाम में फंसने से रिटायर्ड ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मी की जान चली गई है।;

Update: 2023-01-28 10:20 GMT

उन्नाव। नवीन गंगा पुल पर लगे जाम में फंसने से रिटायर्ड ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कर्मी की जान चली गई है। बीमार पूर्व फैक्ट्री कर्मी को लेकर परिजन अस्पताल में जा रहे थे। लेकिन जब घंटों तक भी जाम नहीं खुला तो उनकी सांसो की डोर टूट गई। फैक्ट्री कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

शनिवार को उन्नाव के गायत्री नगर निवासी 64 वर्षीय राजेश कुमार शुक्ला जो ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कर्मचारी के पद पर तैनात थे, सेवानिवृत्त हुए फैक्ट्री कर्मी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

अचानक से जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार के लोग इलाज के लिए उन्हें लेकर कानपुर के लिए चल दिए। नवीन गंगा पुल पर लगने वाले जाम में फैक्ट्री कर्मी भी फंस गए। काफी समय तक लगे रहे जाम की वजह से उनकी सांसो की डोर टूट गई और उनकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कंचन नगर निवासी रामचंद्र प्रजापति की बीमार बेटी सावित्री की भी जाम में फस कर मौत हो चुकी है।

Tags:    

Similar News