15 थानों की पुलिस का होटल पर छापा- नशे में टल्ली मिले लड़के लड़कियां

सभी को हिरासत में लेते हुए होटल के स्टाफ को भी अरेस्ट किया गया है।

Update: 2024-05-25 05:53 GMT

जयपुर। आधी रात के बाद तक आयोजित की जा रही दारू पार्टी को लेकर 15 थानों की पुलिस द्वारा होटल पर छापामार कार्यवाही किए जाने से वहां पर दारू के पैग हलक के नीचे उतार रहे युवाओं में हड़कंप मच गया। छापे के दौरान दर्जन भर से अधिक लड़कियां तथा दो दर्जन से भी ज्यादा लड़के नशे में टल्ली हुए मिले। सभी को हिरासत में लेते हुए होटल के स्टाफ को भी अरेस्ट किया गया है।

शनिवार को जयपुर पुलिस के कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया है कि पिछले कई दिनों से राजधानी के होटल रमाडा के मैनारी क्लब में देर रात तक दारू पार्टी चलने की सूचना मिल रही थी। इस जानकारी के बाद पहले सिटी स्पेशल टीम को मौके पर बाय भेजकर शिकायत का सत्यापन कराया गया। शिकायत सही पाये जाने पर शनिवार की तड़के 15 थानों की पुलिस को होटल पर रेड की कार्यवाही के लिए भेजा गया।


होटल में शनिवार की सवेरे 2:30 बजे तक दारू पार्टी चल रही थी। छापा मार कार्यवाही सवेरे 4:00 बजे तक चली। इस दौरान 16 लड़कियों के अलावा लड़कियों को भी गिरफ्तार किया गया है। लड़कियों को कोटपा एक्ट यानी नियम के विरुद्ध सिगरेट और हुक्का आदि पीने तथा लड़कों को अभी शांति भंग की धाराओं में आने के भीतर रखा गया है। आदर्श नगर थाना इलाके में स्थित होटल रमाडा के मैनारी क्लब के खिलाफ मुकदमा कायम करते हुए कार्यवाही की जाएगी।

Tags:    

Similar News