देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र- भाजपा प्रत्याशी आगे

Update: 2020-11-10 08:56 GMT

देवरिया। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना लगातार जारी है। मतगणना स्थल महाराजा अग्रसेन कॉलेज ऑफ कार्मस पर सुबह आठ बजे से 35 चक्र में गणना होगी। 18वें चक्र तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी कुल 8629 मतों से अपने प्रतिद्वंदी सपा पार्टी  के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी से आगे चल रहे हैं। डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि को कुल 34115 तथा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को 25486 मत मिले हैं।

Similar News