चीन सीमा पर मेजर रैंक के अधिकारियों की तैनाती

Update: 2020-06-18 14:00 GMT

देहरादून। लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों की हरकतों के बाद से भारत-चीन सीमा पर लिपुलेख में भारतीय सुरक्षा बल खासा अलर्ट हो गया है। भारतीय सुरक्षा बलों की संख्या में भी इजाफा किया जा रहा है। सीमा के निकट अब सेना और अर्द्धसैनिक बलों ने मेजर और डिप्टी कमांडेंट स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। गूंजी से लेकर लिपुपास तक की भारत चीन सीमा पर फिलहाल आमजन की आवाजाही रोकने या ग्रामीणों को अलर्ट करने जैसी कोई सूचना नहीं है। चीन सीमा से लगे लिपुलेख में भी 15 दिन पूर्व चीन ने भारतीय सुरक्षा बलों को उकसाने वाली हरकतें की थी। चीनी सैनिकों ने बैनर लहराते हुए भारत को सीमा के निकट बने शेड हटाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद से ही भारतीय सुरक्षा बलों ने यहां अपनी चैकसी बढ़ा दी थी। लद्दाख के गलवान घाटी में हुई खूनी हिंसक झड़प के बाद से यहां भी सैनिकों की संख्या में इजाफा किया गया है। 

 (हिफी न्यूज)

Similar News