राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के चलते एमएनएस नेता की बेरहमी से हत्या

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अंबरनाथ के शिवाजी नगर पुलिस थाने में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Update: 2020-10-29 07:47 GMT

ठाणे । महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राकेश पाटिल की कुछ अज्ञात लोगों ने बेहरमी से पीट पीटकर हत्या कर दी आशंका जताई जा रही है कि हत्या की वजह राजनीतिक प्रतिद्वंदिता हो सकती है।

महाराष्ट्र में अंबरनाथ से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता राकेश पाटिल की कुछ अज्ञात लोगों ने बेहरमी से पीट पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ अंबरनाथ में शिवाजी नगर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बुधवार शाम को मनसे की अंबरनाथ नगर इकाई के उपाध्यक्ष पाटिल पर हमला करने के मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया। श्री पाटिल निर्माण कार्य को देखने के लिए पालेगांव गए हुए थे और इस दौरान चार लोग घटनास्थल पर आए और उन्होंने धारदार हथियार से श्री पाटिल पर हमला किया। उन्हें गंभीर हालत में पास के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या की वजह राजनीतिक प्रतिद्वंदिता हो सकती है।

Tags:    

Similar News