गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत, गोली चलाने वाले ने की आत्महत्या

जिले में कल देर शाम गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और गोली चलाने वाले ने भी आत्महत्या कर ली

Update: 2022-03-22 14:05 GMT

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कल देर शाम गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और गोली चलाने वाले ने भी आत्महत्या कर ली।

यह हादसा गोहर उपमंडल का है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है।

पुलिस ने मृतकों की पहचान बिशन लाल (36) और रामकृष्ण (46) ढली चच्योट के रूप में हुई हैं। बिशनदास और रामकृष्ण आपस में रिश्तेदार थे। दोनों जंगल में शिकार करने गए थे। इस दौरान दोनों अलग-अलग हो गए।

बताया गया है कि बिशनदास ने झाड़ियाें में हलचल होने पर किसी जंगली जानवर के अंदेशा में गोली चला दी। गोली रामकृष्ण को जा लगी। रामकृष्ण की चीख सुनकर जब बिशनदास वहां पहुंचा। उसने रामकृष्ण मृत पड़ा पाया। इसके बाद उसने अन्य लोगों की मदद से रामकृष्ण को उसके रिश्तेदार के घर छोड़ा।

घर पहुंचते ही बिशनदास ने बाथरूम में जाकर खुद को गोली मार ली। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों के शव कब्जे में लिए। बंदूक भी कब्जे में ले ली गई है। छानबीन की जाएगी कि यह बंदूक लाइसेंसी है या अवैध।

मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि शिकार के लिए गए दो लोगों में से एक की दूसरे शिकारी की गोली चलने से मौत हुई है जबकि दूसरे आरोपी ने भी घर जाकर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

वार्ता

Tags:    

Similar News