ड्राइव कर रहे पर्यटकों की कार को गूगल मैप ने नदी में ले जाकर गेरा

लेकिन गूगल मैप कर मिली गलत जानकारी के चलते उनकी गाड़ी उफनती हुई नदी के भीतर जा गिरी।

Update: 2024-05-25 12:20 GMT

कोट्टायम। डिजिटली सुविधा के माध्यम से यात्रा कर रहे पर्यटकों की कार गूगल मैप के सहारे नदी के भीतर जा गिरी। उफनती नदी के भीतर गिरी कार में सवार लोगों की जान स्थानीय लोगों की कोशिशों से बाल बाल बच गई है। हालांकि उनकी गाड़ी नदी के भीतर डूब गई है।

शनिवार को पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि शुक्रवार की देर रात हैदराबाद से आए पर्यटकों का एक समूह गाड़ियों में सवार होकर अलप्पुझा की तरफ जा रहा था। इलाके के रास्तों से सभी लोग अनजान थे।

लिहाजा गाड़ी में सवार पर्यटक अपने गंतव्य तक जाने के लिए गूगल मैप का सहारा ले रहे थे। लेकिन गूगल मैप कर मिली गलत जानकारी के चलते उनकी गाड़ी उफनती हुई नदी के भीतर जा गिरी।

महिला समेत चार लोग गाड़ी के साथ पानी में जा गिरे। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बारिश हो रही थी। गनीमत इस बात की रही है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय पुलिस का गश्ती दल मौके से होकर गुजर रहा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से प्रयास करते हुए गाड़ी के साथ पानी में डूबे चारों लोगों को बाहर निकाला। जिससे उनकी जान जान से बाल-बाल बच गई है। इस घटना में पर्यटकों का वहां नदी के पानी के भीतर डूब गया है।

Tags:    

Similar News