एक हसीना 14 परवाने- सारे के सारे लडकी से शादी के दीवाने
मैट्रिमोनियल साइट पर एक लड़की के साथ 14 युवक शादी करने के लिए लाइन में लगे हुए हैं।;
नई दिल्ली। मैट्रिमोनियल साइट पर एक लड़की के साथ 14 युवक शादी करने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। बीकॉम ग्रैजुएट लड़की फिलहाल कोई काम धंधा नहीं करती है, लेकिन उससे शादी करने की चाहत रखने वाले युवकों की कमाई 14 से 45 लाख रुपए सालाना है। अब लड़की ने ट्विटर पर लोगों से राय मांगी है कि उसे इन 14 लड़कों में से किसके साथ शादी करनी चाहिए?
दरअसल मेट्रोमोनियल साइट पर शादी करने का रिवाज आजकल तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। लड़के लड़कियों के जो रिश्ते पहले समाज के लोगों की बैठक में तय किए जाते थे अब वह रिश्ते मैट्रिमोनियल साइट पर निर्धारित होने लगे हैं। इसी तरह बीकॉम ग्रैजुएट लड़की ने शादी के लिए मेट्रोमोनियल साइट पर अपना प्रस्ताव पेश किया था, जिसके बाद 14 युवक लड़की से शादी करने की कतार लगाकर खड़े हो गए। मेट्रोमोनियल साइट पर 14 लड़कों के साथ अब लड़की की शादी की बात चल रही है।
लड़की ने अब ट्विटर पर लोगों से पूछा है कि उसे इन लड़कों में से आखिर किसके साथ शादी करनी चाहिए? लड़की ने इन सभी युवकों की उम्र, कंपनी और मौजूदा शहरों के नाम भी उजागर किए हैं। इनमें कोई गंजा है तो कोई छोटे कद का तो कोई अत्यधिक लंबा। एक ट्विटर यूजर ने लड़की को सुझाव दिया है कि 29 साल की जॉब्लेस बीकॉम लड़की के लिए 20 या 30 लाख रुपए सालाना सैलरी वाला लड़का ठीक रहेगा। 4500000 रूपये सालाना वाले की बाबत कहां है कि एक लड़का जॉब्लेस लड़की से शादी क्यों करेगा।