DM ने अपनी टेबल पर बैठाकर सुनी दिव्यांग की फरियाद- जनता कर रही तारीफ

कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर जनता कलेक्टर की तारीफ कर रही है।

Update: 2023-03-18 09:01 GMT

जयपुर। सोशल मीडिया पर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर जनता कलेक्टर की तारीफ कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जयपुर के कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित एक दिव्यांग को अपने टेबल पर बैठाकर फरियाद सुन रहे हैं। दिव्यांग फरियादी कलेक्टर से अपनी पूरा मामला अवगत कराते हुए नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा कलेक्टर और फरियादी दिव्यांग का यह वीडियो 30 सेकंड का है। वायरल हो रहे वीडियो को यूजर्स शेयर कर कलेक्टर की तारीफ कर रहे हैं। वहीं अन्य यूजर्स कलेक्टर के इस सराहनीय कार्य को देखकर विभिन्न ्प्रकार की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Tags:    

Similar News