बोले मुख्यमंत्री 400 सीट आने पर भाजपा करेगी यह बड़ा काम- POK वाले...

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर को भारत में शामिल किया जाएगा।

Update: 2024-05-15 11:56 GMT

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव- 2024 के इलेक्शन में 400 सीटें मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि और वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर मंदिर बनाएगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर को भारत में शामिल किया जाएगा।

अपने बयानों को लेकर आमतौर पर सुर्खियों में रहने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने लोकसभा चुनाव-2024 के अंतर्गत दिए बयान को लेकर अब चारों तरफ खलबली मचा दी है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी को जब 300 सीटें प्राप्त हुई थी तो हमने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बनाया था।

उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव- 2024 के अंतर्गत जब भारतीय जनता पार्टी को 400 सीटें हासिल होंगी तो उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि स्थल और वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान पर मंदिर बनाए जाएंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवाई में भारतीय जनता पार्टी को 400 सीट हासिल होगी तो पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर को भी भारत का हिस्सा बनाया जाएगा।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का उदाहरण देते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर कोई सचिन तेंदुलकर से पूछता है कि आप दोहरा शतक या तीसरा शतक क्यों लगाते हैं तो इस सवाल का कोई जवाब नहीं होता है? लेकिन जब कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से पूछती है कि आपको 400 सीटों की आवश्यकता क्यों है? उन्होंने कहा कि जब हमें 300 सीट मिली तो हमने राम मंदिर बनाया आप जब हमें 400 सीटे मिलेंगी तो कृष्ण जन्मभूमि तथा ज्ञानवापी में मस्जिद के स्थान पर मंदिर बनवाए जाएंगे।

Tags:    

Similar News