लखनऊ में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 518 लोगों का चालान

यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 518 लोगों का शुक्रवार को ई-चालान किया।

Update: 2021-06-11 14:37 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 518 लोगों का शुक्रवार को ई-चालान किया।

पुलिस प्रवक्ता ने आज शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस ने विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट,तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन और ओवर स्पीड आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।

इस दौरान प्रवर्तन टीमों ने दो पहिया वाहन पर हेलमेट न/न लगाने वाले 244 ,तीन सवारी बैठाने पर 14 लोगों का,नो-पार्किंग में किए गए चालान 119 जबकि गलत दिशा में चलने वाले 24 लोगों का चालान किया। चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 49 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा अन्य मामलो में 50 से अधिक लोगों के चालान किए गये जबकि दो वाहन सीज किए गये।

प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर तीन लाख 65 हजार 500 रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले गये।

Tags:    

Similar News