दरबार हॉल नहीं गणतंत्र मंडप कहिए जनाब- अशोक हॉल को भी मिला नया नाम
राष्ट्रपति भवन की पहचान को भारतीय संस्कृति के मूल्य एवं भावनाओं के साथ जोड़ा जा सके।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल एवं अशोक हॉल अब नए नाम से जान जाएंगे। दरबार हॉल को जहां अब गणतंत्र मंडप कहना पड़ेगा, वही अशोक हॉल को भी अब अशोक मंडप के नाम से जाना जाएगा।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन हमारे देश का प्रतीक है और यह समृद्ध विरासत का संदेश समूचे विश्व को देता है।
राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि लगातार इस बात के प्रयास किये जा रहे हैं कि राष्ट्रपति भवन तक लोगों की पहुंच बढ़ाई जाए। इसके अलावा राष्ट्रपति भवन की पहचान को भारतीय संस्कृति के मूल्य एवं भावनाओं के साथ जोड़ा जा सके।
राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी की गई जानकारी में कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल एवं अशोक हॉल का नाम अब बदल दिया गया है। अब दरबार हॉल को गणतंत्र मंडप के नाम से जाना जाएगा, वहीं अशोक हाल को अशोक मंडप कहा जाएगा।