फैक्ट्री में बॉयलर पाइप में लगी आग,4 झुलसे

जीआईडीसी इलाके की एक फैक्ट्री में बॉयलर की पाइप में आग लगने से चार कर्मी झुलस गए।

Update: 2022-01-14 09:24 GMT

मोडासा। गुजरात में अरवल्ली जिले के मोडासा जीआईडीसी इलाके की एक फैक्ट्री में बॉयलर की पाइप में आग लगने से चार कर्मी झुलस गए।

अग्निशमन विभाग के कर्मी ने शुक्रवार को बताया कि बेकवेल बिस्किट नामक फैक्ट्री में गुरुवार रात बॉयलर की पाइप में अचानक लीकेज हो जाने से आग लग गयी। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान आग बुझाने की कोशिश कर रहे फैक्ट्री के चार कर्मचारी झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है।



Tags:    

Similar News