दरगाह की दीवार पर मूर्ति लगाने को लेकर हुए विवाद में आगजनी- 144 लागू

दरगाह की दीवार पर हनुमान की मूर्ति लगाने को लेकर एमपी के नीमच शहर में दो संप्रदायों के बीच विवाद में पथराव की घटना हो गई

Update: 2022-05-16 22:00 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में दरगाह के पास हनुमान की मूर्ति स्थापित करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ ही क्षणों में पत्थरबाजी शुरू हो गई। पत्थरबाजी के साथ आगजनी भी हुई। उपद्रवियों ने एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। जिला प्रशासन द्वारा मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। डीएम-एसपी सहित तमाम बड़े अफसर घटनास्थल पर हैं। समाचार लिखे जाने तक स्थिति काबू में बताई जा रही है।   

गौरतलब है कि विवाद वाले स्थान पर कुछ लोग एकत्रित हो गए। बताया जा रहा है कि वहां लोग भगवान की आरती करने पहुंचे थे। इस बीच जब यह सूचना आई कि आरती करने लोग एकत्रित हुए है तो मस्जिद में भी काफी लोग एकत्रित हो गए। इस बात की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस भी पहुंची।इसी दौरान अचानक से दोनों पक्षों में पथराव हो गया। पथराव में कुछ लोगों को चोटें आईं हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


गौरतलब है कि यह घटना नीमच शहर की पुरानी कचहरी के पास वाले इलाके की है। 17 मई को रात के करीब 9 बजे के आसपास विवाद की शुरुआत हुई। विवाद भगवान हनुमान की प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर हुआ। मूर्ति की स्थापना जहां की जा रही है, वहां से महज कुछ ही दूरी पर एक दरगाह है। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि ये जमीन दरगाह की है। वहीं, हिन्दू पक्ष इस जमीन को अपना बता रहा है।

विवाद की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थितियों को संभाला। पत्थरबाजी की घटना जैसे ही शुरू हुई, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने आसूं गैस के गोले दागने शुरू कर दिए। दोनों पक्षों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने डंडे चलाए। स्थिति को जानने के लिए मौके पर कलेक्टर मयंक अग्रवाल और एसपी सूरज वर्मा पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News