मुजफ्फरनगर में हाई स्कूल के 10 टॉप टेन स्टूडेंट- कौन जानिए
मुजफ्फरनगर के भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा अविका कौशिक ने 600 में से 575 अंक लाकर टॉप किया है।
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड ने दसवीं के एग्जाम का रिजल्ट आज जारी कर दिया है इसमें मुजफ्फरनगर के भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा अविका कौशिक ने जिला टॉप किया है।
गौरतलब है कि यूपी बोर्ड के कक्षा 10 के आज के परीक्षा परिणाम में मुजफ्फरनगर के भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा अविका कौशिक ने 600 में से 575 अंक लाकर टॉप किया है।
इसके साथ ही दूसरे नंबर पर गोमती कन्या इंटर कॉलेज जानसठ मुजफ्फरनगर की आयुषी सिंह तीसरे नंबर पर, किसान मजदूर इंटर कॉलेज जसोई के अर्जुन जांगिड़ चौथे नंबर पर, लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानसठ रोड के छात्र समीर अली पांचवें नंबर पर, आदर्श इंटर कॉलेज कैलावडा कला के छात्र यश सैनी छठे नंबर पर, लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानसठ रोड के छात्र शौर्य शर्मा सातवें नंबर पर, एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खानपुर मंसूरपुर की छात्रा ईशा 8 नंबर पर, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की अवनी सिंहवाल नौवें नंबर पर, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा वरुणा नौवें नंबर पर, लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र लक्ष्य त्यागी टॉप टेन की लिस्ट में शामिल रहे हैं।