सबसे कम उम्र की पाॅयलट 'अजीज' महिलाओं के लिए बनी आदर्श

Update: 2021-02-03 16:26 GMT

कश्मीर। कश्मीर निवासी आयशा अजीज भारत की सबसे कम उम्र की पाॅयलट है। अपने दम-खम पर इतनी बडी उपलब्धि हासिल करने वाली आयशा अन्य महिलाओं के लिए आदर्श है। आयशा ने दिखा दिया है कि मंजिल को कैसे प्राप्त किया जा सकता है।


कश्मीर निवासी आयशा अजीज ने अपनी काबिलियत के बल पर मात्र 15 साल की उम्र में ही स्टूडेंट पाॅयलट का लाईसैंस हासिल कर लिया था। इसके बाद उन्होंने मिग-29 की उड़ान का प्रशिक्षण हासिल किया। इतना ही नहीं, उन्होंने बाॅम्बे फ्लाइंग क्लब से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। वर्ष 2017 में आयशा ने कमर्शियल उड़ान के लिए लाईसेंस अपने दम-खम पर प्राप्त किया। प्लेन उड़ाने का कार्य बहुत ही चुनौतीपूर्ण है, बावजूद इसके आयशा ने इस क्षेत्र को न केवल चुना, वरन कामयाबी भी हासिल की। नए स्थान, विभिन्न प्रकार के मौसम हमेशा चुनौतीपूर्ण होते हैं, लेकिन आयशा अपने साहस के बल पर हर चुनौती का डटकर मुकाबला करती है और कामयाबी के रास्ते खुद बनाती है। प्लेन उड़ाते वक्त कई जिंदगियों का कंट्रोल आपके हाथ में होता है, इसलिए यह बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिसका आयशा बखूबी निर्वहन कर रही है। आयशा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती है। आयशा का कहना है कि उसके माता-पिता ने उसे पूर्ण सहयोग किया। मैं आज जो कुछ भी हूं, वह मेरे माता-पिता के कारण हैं। मेरे माता-पिता मेरे लिए बहुत बड़े आदर्श हैं। आज उन्हीं की वजह से मैं ऊंचाईयों को छू पायी हूँ हैं।

आयशा महिलाओं के लिए बड़ी प्रेरणास्रोत हैं। जहां आज कई रूढ़िवादिताओं के कारण कुछ महिलाएं घर से बाहर निकलने में भी संकोच करती हैं, वहीं आयशा लोगों को हवा का सफर बेसंकोच करा रही हैं। आयशा ने दिखा दिया है कि यदि कुछ करने की तमन्ना हो और उसे पाने का दृढ़ विश्वास हो, तो कोई भी मुसीबत आपके सामने नहीं ठहर सकती।

Similar News