मिशन यूपी फतह के लिए यादव-जाटव-मुस्लिमों में घुसपैंठ जरूरी- बंसल

वर्ष 2022 के मिशन यूपी को फतह करने के लिए मौजूदा समय में होने जा रहे पंचायत चुनाव में अल्पसंख्यकों के वोट हासिल करना अति आवश्यक है

Update: 2021-03-12 13:56 GMT

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशीय संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि वर्ष 2022 के मिशन यूपी को फतह करने के लिए मौजूदा समय में होने जा रहे पंचायत चुनाव में अल्पसंख्यकों के वोट हासिल करना अति आवश्यक है। भाजपा को सर्वसमाज की पार्टी बनाने के लिये कार्यकर्ताओं को अल्पसंख्यकों के बीच जाकर उन्हें पार्टी से जोड़ना होगा। वर्ष 2022 के मिशन यूपी फतह के लिए भाजपा की योजना मायावती के राजनीतिक वर्चस्व को समाप्त करने की है।


शहर के सर्कुलर रोड स्थित एमजी पब्लिक स्कूल में राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार की चैथी वर्षगांठ को चर्चा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की कार्यक्रम के रूप में मनाने के लिए जिला मुख्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर हुई कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कहा कि पार्टी के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को ही नैतिक जिम्मेदारी लेनी है। कार्यकर्ताओं ने ही आज पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने का काम किया है। यह खुशी की बात है कि आज पार्टी के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की एक बड़ी फौज है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को हमें अभी से आरंभ करना है। इसके लिए पार्टी ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। हमारे सामने सबसे पहले प्रदेश में होने जा रहे पंचायत चुनाव हमारे लिए एक बेहतर अवसर रूप में सामने है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंचायत चुनाव में अल्पसंख्यकों व दलितों की भागीदारी पर फोकस किया है। इसके लिए पार्टी ने गांव में प्रधान पद का चुनाव लड़ने के लिए यादव-जाटव और मुसलमानों के बीच भी घुसपैठ करते हुए उन्हें उतार मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सभी किंतु-परंतु को भुलाकर एक मिशन के रूप में पूरा करना है।

महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने पार्टी के एजेंडे को कार्यकर्ताओं के सामने रखते हुए कहा कि हालांकि मुजफ्फरनगर में यादव नहीं है, लेकिन यहां पर हमें जाटाव और मुसलमानों के बीच जाकर पार्टी की पैठ बनानी है। अभी तक हम इनके गांव में गहरी राजनैतिक पैंठ बनाने में सफल नहीं हो पाए हैं। इसके लिए सबसे कमजोर गांवों और सबसे कमजोर बूथों पर पार्टी को मजबूत बनाने का काम कार्यकर्ताओं को करना है। इस काम को पूरा करने के लिए हमने विधायकों और मंत्रियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी है। वह इनके गांव में जाकर जीतने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मिशन यूपी फतह 2022 को पूरा करने के लिए लिया गया है। इसमें किसी भी तरह की कोई हीला-हवाली या बहाना नहीं चलने वाला है। सभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, कर्मवीर सिंह, डॉक्टर पुरुषोत्तम, रमेश खुराना, सचिन सिंघल, अचिंत मित्तल, वैभव त्यागी, जिला महामंत्री रोहिल बाल्मीकि, सुषमा पुंडीर, पूर्व विधायक अशोक कंसल, बोबिंदर सहरावत, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर कुमार, आयुष चेयरमैन डॉक्टर सुभाष चंद्र शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Similar News