जिन्होंने देश का पैसा लूटा उनका बचाव क्यों कर रही भाजपा-जांच से क्यों रही भाग

जेपीसी जांच से भाग रही है। आखिर भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन कर क्या संदेश देना चाहती है।

Update: 2023-03-24 13:38 GMT

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा है, उनके बचाव में भारतीय जनता पार्टी आगे आ रही है और जेपीसी जांच से भाग रही है। आखिर भाजपा भ्रष्टाचारियों का समर्थन कर क्या संदेश देना चाहती है।

शुक्रवार को अपने टि्वटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी से पूछा है कि जिन लोगों ने देश का पैसा लूटा है उनके बचाव में भाजपा क्यों उतर रही है। जेपीसी मांग को लेकर भाजपा क्यों अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि जो लोग देश का पैसा लूटने वालों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं उन्हें मुकदमे बाजी में फसाकर पब्लिक का ध्यान भ्रष्टाचार के इन मुद्दों से हटाया जा रहा है।

कांग्रेश की राष्ट्रीय महासचिव ने भारतीय जनता पार्टी से पूछा है कि क्या वह भ्रष्टाचारियों का समर्थन करती है।

Similar News