अनोखी कहानी- प्रसव के दर्द पर सांसद खुद साइकिल से पहुंची अस्पताल
एक महिला सांसद ने जिस तरह अपने बच्चे को जन्म दिया, उसके बारे में सुनकर ही लोगों के होश उड़ जाएंगे
नई दिल्ली। दुनियाभर में महिलाओं को मर्दों के मुकाबले कमतर आंका जाता है। बावजूद इसके की उन्होंने मुश्किल से मुश्किल सिचुएशन का बड़ी समझदारी और हिम्मत से सामना किया है। ऐसी बहुत सी कहानियां है जो हमें महिलाओं की काबिलियत से रूबरू कराती है। हम सभी ये बात बखूबी जानते हैं कि मां होने जैसा अहसास दूसरा नहीं हो सकता। मगर मां बनने के समय होने वाले दर्द को बयां भी नहीं किया जा सकता। ऐसे में अगर कोई महिला कुछ ऐसा कर दिखाए जिसके बारे में हम कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। फिर ऐसी महिलाओं को सैल्यूट करना तो एकदम बनता है। न्यूजीलैंड की महिला एमपी के मां बनने की अनोखी कहानी खूब वायरल हुई थी।
दरअसल यहां एक महिला सांसद ने जिस तरह अपने बच्चे को जन्म दिया, उसके बारे में सुनकर ही लोगों के होश उड़ जाएंगे। गर्भवती सांसद जूली एन जेंटर रात के 2 बजे लेबर पेन उठने पर साइकिल से ही अस्पताल पहुंच गई। एक और बात ये कि ऐसी मुश्किल सिचुएशन में भी उन्होंने एक घंटे के भीतर बच्चे को जन्म भी दिया। जूली ने सोशल मीडिया पर लिखा- बड़ी खबर! आज सुबह 3.04 बजे हमारे फैमिली में एक नए सदस्य का स्वागत हुआ। मैंने अपना लेबर पेन साइकिल पर तो बिलकुल नहीं सोचा था, मगर ऐसा सच में हुआ। हम जब अस्पताल की तरफ निकले तो शुरुआत में तो उतनी दिक्कत नहीं थी। लेकिन अस्पताल की 2-3 मिनट की दूरी को पार करने में हमें 10 मिनट लग गए। अब हमारे पास एक प्यारा बच्चा है जो अपने पिता की गोद में सो रहा है। ख्याल रखने वाली इतनी अच्छी टीम पाना भाग्यशाली है, जिसके चलते डिलीवरी जल्दी संभव हो सकी। लोग जूली (महिला सांसद) की हिम्मत के कायल हो गए। एक यूजर ने कहा कि सच में मां से ताकतवर दुनिया में कुछ और नहीं हो सकता है। वहीं एक यूजर ने फिल्मी अंदाज में कहा कि यकीनन स्त्री कुछ भी कर सकती है। कई लोगों ने उन्हें नए बच्चे के लिए मुबारकबाद भी दी। एक महिला ने लिखा- मैं तो प्रेग्नेंसी में कार में भी बैठने पर दिक्कत महसूस करती हूं लेकिन आप तो वाकई कमाल है। (हिफी)