पुण्यतिथि पर सपा नेता रामशरण को दी श्रद्धांजलि

सपा के वरिष्ठ नेता स्व. चौधरी रामशरण कश्यप को उनकी पुण्यतिथि पर सपाईयों व समाज के लोगों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई

Update: 2021-03-07 11:15 GMT

मुजफ्फरनगर। सपा के वरिष्ठ नेता स्व. चौधरी रामशरण कश्यप को उनकी पुण्यतिथि पर सपाईयों व समाज के लोगों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

जानकारी के अनुसार सपा नेता स्वर्गीय चौधरी रामशरण कश्यप की पुण्यतिथि पर उनके पुत्र डॉ. संजीव कश्यप व समाज के अन्य नेताओं द्वारा कृषि मंडी परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान खाप चौधरियों व समर्थकों ने रामशरण कश्यप को श्रद्धांजलि दी। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने चौधरी रामशरण कश्यप को सपा का निष्ठावान जुझारु नेता बताते हुए उनके योगदान को याद किया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप व सपा के युवा नेता चन्दन चौहान ने कहा कि स्व. रामशरण कश्यप जुझारू नेता थे। वे हर समय अपने समाज व समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के लिए संघर्ष करते रहे। सपा नेता साजिद हसन व पूर्व प्रमुख सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल ने उनके साथ रहते हुए किये गये अनेक आंदोलनों के संस्मरणों को सुनाया। सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल व सपा नेता डॉ. नरेश विश्वकर्मा ने कहा कि स्व. रामशरण कश्यप के जो सपने अधूरे रह गये हैं, उनको पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डाॅ. संजीव कश्यप व नवीन कश्यप ने समाज के खाप चौधरियों को पगड़ी पहनाकर व रामशरण कश्यप की संघर्ष पुस्तिका भेंट कर आभार प्रकट किया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सपा नेता गौरव स्वरूप, चन्दन चौहान, साजिद हसन, शलभ गुप्ता, विनय पाल प्रमुख आदि श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहे।



Similar News