लगी केंद्रीय बीजेपी चुनाव समिति की मोहर- यह दो बड़े नेता बनेंगे एमएलसी
विधान परिषद की 2 सीटों के होने वाले उपचुनाव के लिए अपने दोनों उम्मीदवारों का चयन कर उनके नामों का ऐलान कर दिया है।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 2 सीटों के होने वाले उपचुनाव के लिए अपने दोनों उम्मीदवारों का चयन कर उनके नामों का ऐलान कर दिया है।
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद के आगामी उपचुनाव हेतु 2 नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के मुताबिक पदम सेन चौधरी एवं मानवेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एमएलसी उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया गया है। जानकारी मिल रही है कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से विधान परिषद उपचुनाव के लिए बीजेपी कैंडिडेट बनाए गए पदम सेन चौधरी इससे पहले सांसद भी रह चुके हैं।