श्रीकांत शिंदे ने मुझे मारने के लिए गुंडे को 'सुपारी' दी- राउत

संजय राउत ने इस संबंध में राज्य के उपमुख्यमंत्री और ठाणे के पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखा है।

Update: 2023-02-21 14:45 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य के मुख्यमंत्री श्रीकांत शिंदे के बेटे ने उन्हें मारने के लिए एक गुंडे को सुपारी दी है। संजय राउत ने इस संबंध में राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और ठाणे के पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा , “ राज्य में सरकार बदलने के बाद से मेरी सुरक्षा वापस ले ली गयी है। मैं आपको पहले ही बता चुका हूं कि इस दौरान मौजूदा सत्ताधारी दल के विधायकों और उनके गुंडों से धमकियां मिलती रही हैं। आज मुझे पुख्ता जानकारी मिली है कि ठाणे के एक गुंडे राजा ठाकुर को सांसद श्रीकांत शिंदे ने मुझ पर हमला करने का निर्देश दिया है और वह जल्द ही मुझ पर हमला करने की तैयारी में लगा है।”

संजय राउत ने आगे कहा कि, एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में भले ही वह ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक होने के साथ-साथ सांसद भी हैं। इस बीच शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट ने श्री राउत के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह केवल एक राजनीतिक स्टंट है। हाल ही में उन्होंने (श्री राउत) दावा किया था कि शिंदे गुट को मान्यता देने और पार्टी सिंबल देने के लिए 2000 करोड़ रुपए की डील हुई है , इसलिए, वह जो कह रहे हैं उसमें कोई सच्चाई नहीं है।

वार्ता

Similar News