नोगांवा सादात- SP के जावेद को मात देकर MLA बनी संगीता

Update: 2020-11-10 11:01 GMT

नौगांवा सादात। जनपद अमरोहा की नौगांवा विधानसभा सीट पर भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने अपने प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मौलाना जावेद आब्दी को मात देकर जीत हासिल की थी। कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। इसलिये उपुचनाव हुआ। उपचुनाव के परिणाम में भाजपा प्रत्याशी संगीता चौहान ने सपा के जावेद आब्दी को हराकर जीत प्राप्त की।

बता दें कि इस उपचुनाव में लगभग 64.5 फीसदी मतदान हुआ था। उपचुनाव में भाजपा से प्रत्याशी संगीता चौहान, सपा ने 2017 में भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान को टक्कर देने वाले जावेद आब्दी को फिर एक बार टिकट देकर मैदान में उतारा था और बसपा से फुरकान अली, कांग्रेस से डा. कमलेश सिंह मैदान में थे।

ज्ञात हो कि नौगांवा विधानसभा सीट से 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतन सिंह को टिकट दिया था। चेतन सिंह चौहान ने 97030 वोट पाकर नौगांव सादात पर अपना कब्जा कर लिया था। सपा के प्रत्याशी जावेद अब्बास को 76382 वोट मिली थी, बसपा के प्रत्याशी जयदेव को 40172 मत मिलें थे और रालोद के प्रत्याशी अशफाक अली खानप को 14597 वोट मिले थे। योगी सरकार ने भारत के पूर्व क्रिकेटर के जीत हासिल करने के पश्चात योगी सरकार में उनको कैबिनेट में मंत्री बनाया गया था। कोरोना संक्रमण के चलते भारत के पूर्व क्रिकेटर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गये थे। चपेट में आने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी थी।

Similar News