राहुल गांधी कल चलाएंगे ट्रैक्टर, करेंगे रैली की अगुवाई

राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर,पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत व कई अन्य वरिष्ठ नेता भी होंगे

Update: 2020-10-03 12:06 GMT

मोगा। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी नये कृषि कानूनों के विरोध मेंं किसानों के समर्थन में कल मोगा जिले के बधनीकलां से शुरू होने वाली ट्रैक्टर रैली की अगुवाई करेंगे ।


राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ,पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कई अन्य वरिष्ठ नेता भी होंगे । दूसरे दिन रैली संगरूर जिले में और तीसरे दिन छह अक्तूबर को पटियाला जिले के दूधन साधा में होगी जहां राहुल गांधी किसानों को संबोधित करेंगे । उसके बाद पिहोवा सीमा से होते हुये हरियाणा में कांग्रेस के रोड शो में शामिल होंगे।


प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राहुल गांधी , हरीश रावत ,कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ बधनीकलां में रैली को संबोधित करेंगे । टैक्टर रैली लुधियाना जिले के रायकोट में समाप्त होगी । सभी कांग्रेेस नेता किसान विरोधी कानूनों पर मोदी सरकार पर बरसेंगे ।

Similar News