पंचायत चुनाव- BJP विधायक को किया पार्टी से निष्कासित

जिलाध्यक्ष ने बाकायदा निष्कासन का एक पत्र जारी करते हुए भाजपा विधायक को पार्टी से निष्कासित कर दिया है

Update: 2021-04-11 14:57 GMT

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी के भाई-भतीजे को बगावत करने के आरोप में भाजपा से निष्काषित कर दिया गया है।

जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि विधायक रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी के भतीजे सचिन,चन्द्रभूषण, भाई अनिरूध्द को पार्टी से टिकट न मिलने पर परिवार वालों ने भाजपा प्रत्याशी के सामने निर्दलीय के तौर पर जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन कर दिया। इसकी भनक लगते ही शनिवार रात करीब 10 बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भदोही पहुंचे और भदोही भाजपा विधायक के परिवार के तीनों सदस्यों को पार्टी से बगावत करने के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित करने का निर्देश दे दिया।

रविवार शाम आनन-फानन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर बाकायदा निष्कासन का एक पत्र जारी करते हुए भाजपा विधायक के भतीजों व भाई को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

वार्ता




 


Similar News