पुष्पांजलि अर्पित कर लिया डॉ लोहिया के विचारों पर चलने का संकल्प
कार्यकर्ताओं ने डॉ लोहिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प किया।
मुजफ्फरनगर। समाजवाद के प्रणेता एवं समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की 114 वीं जयंती के मौके पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ लोहिया को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प किया।
शनिवार को समाजवादी चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की 114 वीं जयंती सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई।
सपा कार्यालय पर डॉ लोहिया की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी द्वारा डॉ लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि स्वच्छ व सादगी भरी राजनीति एवं भ्र्ष्टाचार के खिलाफ डॉ लोहिया के संघर्ष सभी के अधिकारों के लिए उनके विचार आज भी सबसे ज्यादा जरूरी है।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा ने चुनावी चंदे को सरकार में शेयर धारक की तरह इस्तेमाल कर जिस तरह उद्योगपतियों को सरकारी संसाधन लूटने की छूट दी है, ऐसा कभी भारतीय लोकतंत्र में नही हुआ।
उन्होंने सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों संघर्ष को अपनाकर भय, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष अभियान का आह्वान किया।
जयंती कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी में सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, वरिष्ठ सपा नेता रविन्द्र कुमार एडवोकेट, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, महानगर महासचिव सलीम मलिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी एवं वरिष्ठ सपा नेता विनय पाल द्वारा भी विचार प्रकट किए गए।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह,धर्मेन्द्र सिंह पंवार, जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, जिला कोषाध्यक्ष सैयद अली अब्बास काज़मी, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा,सपा नेता मुकेश वशिष्ठ, सुमित पँवार बारी, मीर हसन, आशीष त्यागी, फिरोज अख्तर, विभोर त्यागी, तरुण सौदाई एडवोकेट, सपा अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष ड़ा हनीफ अंसारी एडवोकेट, शकील त्यागी, इकराम प्रधान, सलमान अली, प्रदीप डबास, नदीम मुखिया, अश्वनी कुमार, अब्बास अली, कृष्ण पाल सिंह, हाजी यामीन मंसूरी, हुसैन राणा सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।