सभासद एवं भाजपा नेता की माता का कोरोना से निधन

Update: 2021-04-25 16:32 GMT

मुज़फ्फरनगर। कोरोना संक्रमण लगातार अपनों की जाने ले रहा है। मुजफ्फरनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से सभासद विपुल भटनागर की माता, जो पिछले 12 दिन से कोरोना से संक्रमित थी। उनका मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। वह लगातार ऑक्सीजन पर थी। निरंतर उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। हालात में सुधार ने होने के कारण अंत मे आज विपुल भटनागर की माता लक्ष्मी भटनागर ने मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली। जैसे ही श्रीमती भटनागर के निधन की सूचना भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को प्राप्त हुई। भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, मुजफ्फरनगर जनपद के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला के अलावा उद्योग जगत से जुड़े नेताओं एवं सभासद आदि लोगो ने दुख की घड़ी में विपुल भटनागर की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Similar News