प्रियंका ने बोला हमला- हाथरस डीएम पर उठाये सवाल-बीजेपी कर रही लड़की का दुष्प्रचार

Update: 2020-10-05 11:12 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में हुए गैंगरेप को लेकर कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर हमला बोला है। भारतीय जनत पार्टी आज भी लडकी के विरूद्ध दुष्प्रचार कर रही है। सीएम योगी से हाथरस के जिलाधिकारी पर कई सवाल उठाये है।

प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि कल यूपी के सीएम साहब ने संवाद से समस्याओं को हल करने की बात कही। तो क्या वो पीड़ित परिवार की बात सुनेंगे? हाथरस डीएम पर कार्रवाई कब? न्यायिक जांच के आदेश कब? न्याय की पहली सीढ़ी है पीड़ित लड़की की बात सुनना। वास्तविकता ये है कि बीजेपी आज भी लड़की के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है।

Similar News