3 बार विधायक रहे EX मंत्री का निधन
अखिलेश ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान किए जाने की प्रार्थना की
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह का आज निधन हो गया। करीब 58 वर्षीय विनोद कुमार सिंह से संक्रमित थे।
विनोद कुमार सिंह के असामयिक निधन पर सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान किए जाने की प्रार्थना की है। विनोद कुमार सिंह गोंडा से तीन बार विधायक एवं दो बार कैबिनेट मंत्री रहे।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि विनोद कुमार सिंह के असामयिक निधन से पार्टी की अपूर्णीय क्षति हुई है।
वार्ता