राहुल गांधी को धमकी मिलने पर कांग्रेस ने दर्ज करायी शिकायत

पार्टी के नेता राहुल गांधी को कथित धमकी को लेकर बुधवार को इंफाल सिटी थाने में शिकायत दर्ज करायी।

Update: 2024-09-25 15:17 GMT

इंफाल। मणिपुर कांग्रेस ने पार्टी के नेता राहुल गांधी को कथित धमकी को लेकर बुधवार को इंफाल सिटी थाने में शिकायत दर्ज करायी।

मणिपुर कांग्रेस अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष विक्टर कीशिंग और उपाध्यक्ष हरेश्वर ओजा इमो के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि राजग और भाजपा नेताओं ने विभिन्न मंचों पर राहुल गांधी को धमकी दी है।

Similar News