CM योगी ने कसा तंज, पश्चिम UP को दंगों की आग में झोंकने की तैयारी

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेटियों एवं व्यापारियों को सुरक्षा भाजपा की डबल इंजन सरकार ही दे सकती है।

Update: 2022-02-01 15:48 GMT

मोदीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेटियों एवं व्यापारियों को सुरक्षा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार ही दे सकती है।

उन्होंने कहा कि दो लड़कों (अखिलेश और जयंत चौधरी) की जोड़ी पश्चिम उत्तर प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने की तैयारी कर रही है। मोदीनगर के रालोद- सपा प्रत्याशी के संबंध में कहा मुजफ्फरनगर में दो युवकों के हत्यारों को छुड़ाने वाले को क्लीन चिट इन्होंने ही दी थी।

मोदीनगर के सीकरी कलां गांव में भाजपा प्रत्याशी डा. मंजू शिवाच के समर्थन में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुये योगी ने कहा " वे अपील करते हैं कि जिन लोगों ने वैक्सीन के लिए आपको गुमराह किया और कहा कि ये भाजपा की वैक्सीन है उन्हें बताना है कि जब भाजपा की वैक्सीन है तो भाजपा को ही वोट देंगे।"

योगी ने कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार राशन की डबल डोज हर महीने लोगों को दे रही है। 43 लाख गरीबों को उत्तर प्रदेश में आवास दिया। 2.61 लाख को शौचालय दिया गया। ये हाइवे, डिफेंस कॉरिडोर, आदि 2017 से पहले भी आ सकते थे। उससे पहले इत्र वाले मित्र सारा पैसा खा जाते थे। उन्होंने कहा विकास ठप होता था। गरीब वंचित होता था। जब सरकार का बुलडोजर चला तो 30 हजार करोड़ की रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ जा रही है। दिल्ली की यात्रा महज 30 मिनट में होगी। विधायक डा. मंजू शिवाच और संसद सत्यपाल ने इसके लिए मेहनत की।

उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि यूपी में 30 हजार करोड़ का फंड कहां से आएगा। लेकिन, डबल इंजन की सरकार ने इसे संभव बनाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी। असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर थीं। मुजफ्फरनगर में दो युवकों की हत्या इसलिए कि गयी क्योंकि उन्होंने अपनी बहन को छेड़ने वालों का विरोध किया। उन्हें बचाने वाले वो थे जिन्हें हमने जेल में ठूंसा था। कैराना के व्यापारियों को भगाने वाला सपा का प्रत्याशी है। दंगाई बुलन्दशहर में सपा का प्रत्याशी है। और किसानों की हत्या के जिम्मेदार भी सपा का प्रत्याशी बनता है। ये शर्मनाक है।

योगी ने कहा मुजफ्फरनगर में सिर्फ सचिन और गौरव की हत्या नहीं हुई। पश्चिमी यूपी के हर युवा पर संकट था। हजारों नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए। उन्हें यातनाएं दी गईं। आज ये दो लड़कों की जोड़ी पश्चिमी यूपी को दंगों की भट्टी में झोंकने की साजिश कर रही है। आज दंगाइयों को मालूम है कि दंगा करेंगे तो बाप दादा की कमाई को जब्त कर लिया जाएगा। गले में तख्ती लगाकर जेल में डाला जाएगा।

Similar News