जानिये योगी मंत्रिमंडल में किसका हुआ प्रमोशन, कौन हुआ शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में 23 मंत्रियों में 21 मंत्रियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इनमें छह कैबिनेट मंत्री, छह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्यमंत्री शामिल हैं। मंत्रिपरिषद विस्तार से पहले पांच मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में 23 मंत्रियों में 21 मंत्रियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इनमें छह कैबिनेट मंत्री, छह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्यमंत्री शामिल हैं। मंत्रिपरिषद विस्तार से पहले पांच मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। सीएम योगी ने अपनी कैबिनेट में दो नये चेहरों राम नरेश अग्निहोत्री और कमला रानी वरूण को शामिल किया है। स्वतंत्र प्रभार वाले डॉ. महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, भूपेंद्र सिंह चैधरी और अनिल राजभर चार मंत्रियों को प्रोन्नति देकर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। सभी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन सभी मंत्रियों के विभागों की घोषणा शीघ्र ही होने की उम्मीद है।