CM योगी से लखनऊ में मिले नेता - मुजफ्फरनगर आने का दिया निमंत्रण
CM योगी से लखनऊ में मिले नेता - मुजफ्फरनगर आने का दिया निमंत्रण, पूर्व विधायक अशोक कंसल के नेतृत्व में सुख र्शन सिंह बेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट , मुख्यमंत्री से मिले पूर्व विधायक अशोक कैंसल और सुख दर्शन सिंह बेदी;
लखनऊ। पूर्व विधायक अशोक कंसल के नेतृत्व में सुख दर्शन सिंह बेदी, दिनेश बंसल एवं रजत गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राजधानी लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की और उन्हें मुजफ्फरनगर आने का निमंत्रण भी दिया।
मुजफ्फरनगर सदर से पूर्व विधायक अशोक कंसल के नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता और अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य रहे सरदार सुख दर्शन सिंह बेदी, दिनेश बंसल एवं रजत गोयल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिख एवं बौद्ध धर्म में पंचतीर्थो के दर्शन करने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को जो 10,000 रुपए देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस योजना की घोषणा के लिए सरदार सुख दर्शन सिंह बेदी ने धन्यवाद किया I
पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की कमान संभाली है, तब से ही प्रदेश की जनता बहुत खुशहाल एवं समृद्ध महसूस कर रही है I उन्होंने मांग की की प्रत्येक जिले में एक 11 सदस्य कमेटी का गठन किया जाए जिसमें हर क्षेत्र का प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हो I इस आशय का पत्र भीमसेन कंसल ने दिया था,अशोक कंसल ने मांग की प्रत्येक माह व्यापार बंधुओ की बैठक, उद्योग बंधुओ के बैठक की तर्ज पर जैसा कि आपके द्वारा पूर्व में आदेशित किया गया है सुचारू रूप से प्रत्येक जिला,मंडल एवं प्रदेश स्तर पर होनी चाहिए I व्यापारी नेता संजय मित्तल द्वारा दिए गए प्रस्ताव को भी गंभीरता से लेने की बात कही जिसमें दुकानों का स्वामित्व एवं बरामदों पर लगे हुए चैनरो को सुरक्षा की दृष्टि से लगे रहने की मांग की I
अशोक कंसल के द्वारा अन्य व्यापारिक मुद्दों पर भी गंभीरता से चर्चा की गई जिन सभी पर ध्यान देते हुए मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही अधिकारियों को आदेशित करने के लिए कहा I अशोक कंसल ने मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर करने के लिए भी अनुरोध किया I अप्रैल में होने वाली बालाजी जयंती का भी निमंत्रण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया गया । जिस पर उन्होंने कहा भविष्य में आप जरूर अवगत कराये और आने का भी आश्वासन दिया I