BJP सांसद ने उतारा भगवा चोला- थाम रहे कांग्रेस का हाथ- वजह भी...
लेकिन भारतीय जनता पार्टी के हाई कमान द्वारा पिता पुत्र की बातों को अनसुना कर दिया गया।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने लोकसभा चुनाव से पहले ही भगवा चोला उतारकर पार्टी को टाटा बाय-बाय कह दिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी देने वाले सांसद ने कहा है कि मैं भारतीय जनता पार्टी को छोड़ रहा हूं और थोड़ी ही देर में दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस ज्वाइन करूंगा।
रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बीजेपी सांसद बेटे बृजेंद्र सिंह ने भगवाधारी पार्टी को छोड़ने का ऐलान किया है। सोशल मीडिया के मुख्य प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा है की राजनीतिक कारणों की वजह से मुझे भारतीय जनता पार्टी छोड़नी पड़ रही है। थोड़ी ही देर में दिल्ली पहुंचकर अब मैं कांग्रेस ज्वाइन करूंगा।
हालांकि अभी उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस से हाथ मिलाने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह एवं उनके भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह बेटे लगातार हरियाणा के भीतर भारतीय जनता पार्टी को जजपा से गठबंधन तोड़ने की वकालत कर रहे थे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के हाई कमान द्वारा पिता पुत्र की बातों को अनसुना कर दिया गया।