भाजपा की आम आदमी पार्टी में सेंधमारी- कई पार्षद हुए भाजपा में शामिल

आम आदमी पार्टी छोड़कर आए सभी नगर निगम पार्षद को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई गई है।

Update: 2024-08-25 12:18 GMT

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए उसके कई नगर निगम पार्षद भगवा चोला धारण करते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बीजेपी में शामिल हुए सभी पार्षदों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई है।

रविवार को तेजी के साथ हुए एक बड़े घटनाक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के भीतर सेंधमारी करते हुए उसके पाले में खड़े कई नगर निगम पार्षद को अपने पाले में खड़ा कर लिया है।

दिल्ली नगर निगम के पार्षद रामचंद्र, पवन सहरावत, राजू निर्मल और उनकी पत्नी मंजू, सुगंधा विधूड़ी, ममता पवन और पवन कुमार आज आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी छोड़कर आए सभी नगर निगम पार्षद को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई गई है।Full View

Tags:    

Similar News