विधानसभा अध्यक्ष का MLA को अयोध्या दर्शन का न्योता- विपक्ष के विधायकों..
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष की ओर से सभी विधायकों को अयोध्या दर्शन का न्योता देते हुए कहा गया है कि इसके लिए विपक्ष के विधायक भी आमंत्रित है। विधायकों को अपनी पत्नी साथ ले जाने की भी छूट दी गई है।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के विधायकों को अयोध्या दर्शन का न्योता देते हुए कहा गया है कि विपक्ष के विधायक भी अयोध्या दर्शन के लिए आमंत्रित हैं।।उन्होंने कहा है कि 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा के सभी विधायक रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे। सवेरे 8:00 बजे विधायकों की बस अयोध्या के लिए रवाना होगी।विधायकों के साथ बस में विधानसभा स्पीकर भी मौजूद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से विधायकों को छूट दी गई है कि वह अपनी पत्नी को भी अयोध्या दर्शन के लिए अपने साथ ले जा सकेंगे।उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने पिछले दिनों कहा था कि यदि विधानसभा अध्यक्ष अपने साथ ले चलेंगे तो वह अयोध्या जरूर जाएंगे।