पहले राउंड की गिनती के बाद यूपी में गठबंधन आगे - भाजपा पीछे

Update: 2022-12-08 03:54 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 1 लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों के उपचुनाव की मतगणना में शुरुआती रुझान में जहां भाजपा आगे रही वहीं अब गठबंधन ने तीनों सीटों पर बढ़त बना ली है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उप चुनाव संपन्न हुए थे। जिनकी आज मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में बैलेट पेपर की गिनती में जहां भाजपा ने बढ़त बनाई थी वही अब पहले राउंड की गिनती में गठबंधन तीनों सीटों पर आगे निकल गया है।

मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य से 30000 वोट से आगे चल रही है तो वही रामपुर में समाजवादी पार्टी के हासिम रजा भाजपा के आकाश सक्सेना से 129 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं खतौली विधानसभा सीट पर जहां पहले राजकुमारी सैनी ने बढ़त बनाई थी वही पहले राउंड की गिनती में मदन भैया आगे निकल गए हैं। राजकुमारी सैनी को 2416 वही मदन भैया 3803 वोट मिले है। 

Similar News