लखनऊ। बीजेपी ने नगर पालिका परिषद् दुसरे चरण के लिए अपने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित कर दिए है ।
इस लिस्ट में हाथरस नगर पालिका से श्वेता दिवाकर , सिकन्द्राराऊ से पंकज गुप्ता , अतरौली नगर पालिका से पवन वर्मा , खैर नगर पालिका से पुरुषोत्तम गर्ग , एटा से सुधा गुप्ता , जलेसर नगर पालिका से इंदूवाला कुशवाह , मारहरा नगर पालिका से राजन श्री , अलीगंज नगर पालिका से सुनीता गुप्ता , कासगंज नगर पालिका से मीना माहेश्वरी ,गंजडुंडवारा नगर पालिका से संदीप महाजन , सौरों नगर पालिका से रामेश्वर महेरे, बदायूं नगर पालिका से दीपमाला गोयल को टिकट दिया गया है।
इसके साथ ही ऊंझानी नगर पालिका से पूनम अग्रवाल , सहसवान नगर पालिका से अनुज माहेश्वरी , बिल्सी नगर पालिका से ज्ञानवती सागर , बिसौली नगर पालिका से हरिओम पाराशरी , ककराला नगर पालिका से मरगून अहमद खां , दातागंज नगर पालिका से नैना गुप्ता, आंवला नगर पालिका से संजीव सक्सेना , फरीदपुर नगर पालिका से ब्रह्माशंकर गुप्ता , बहेड़ी नगर पालिका से रश्मि जायसवाल , नवाबगंज नगर पालिका से प्रेमलता राठौर , तिलहर नगर पालिका से निर्मला गुप्ता जलालाबाद पालिका से मनमोहन द्विवेदी , पुवायां नगर पालिका से संजय गुप्ता , पीलीभीत नगर पालिका से आस्था अग्रवाल , बीसलपुर नगर पालिका से शशि जायसवाल व पूरनपुर नगर पालिका से शैलेंद्र गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है।