मुख्यमंत्री के निर्देश पर गन्ना मंत्री ने किया औचक निरीक्षण

गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने खरीद केंद्रो पर पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था व तौल संबंधी कार्य मे सुगमता हेतु निर्देशित किया।

Update: 2020-10-14 16:12 GMT

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धान क्रय केन्द्रों को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए और कहा है कि किसानों से अधिक से अधिक धान की खरीद की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आहृवान पर  गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने जनपद के धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। 

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने आज जनपद शामली के ग्राम हरड फतेहपुर व थानाभवन मे संचालित सरकारी धान खरीद केन्द्रो का निरीक्षण कर किसानो को खरीद केंद्रो पर पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था व तौल संबंधी कार्य मे सुगमता हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर गन्ना मंत्री सुरेश राणा के साथ उप जिलाधिकारी शामली संदीप सिंह, जिला विपणन अधिकारी निहारिका सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News