द्रौपदी मुर्मू के साथ शिवराज ने किया पौधरोपण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां पौधरोपण किया।

Update: 2022-11-16 06:22 GMT

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां पौधरोपण किया।

चौहान ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू अत्यंत सहज, सरल, धैर्यवान, गंभीर, उनके व्यक्तित्व में सागर जैसी गहराई है और वे मानवीय संवेदनाओं से भरी हुई हैं। आज उनके साथ पौधरोपण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति मुर्मू का पौधे लगाना, प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रकट करता है। उनको बहुत-बहुत धन्यवाद।

राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा मध्यप्रदेश की पावन धरती पर पौधरोपण करने से हमारे उस अभियान को भी बल मिला है कि हर व्यक्ति महत्वपूर्ण अवसर पर पौधे लगाए। अब मध्यप्रदेश में पौधरोपण अब जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।

Tags:    

Similar News