पूर्व केन्द्रीय मंत्री का दिल्ली एम्स में निधन- इतने बार सांसद रहे यह भाजपा नेता
बुलंदशहर की लोकसभा सीट से चार बार सांसद रहे छत्रपाल सिंह का लंबी बीमारी के चलते दिल्ली एम्स में निधन हो गया है।;
बुलंदशहर। बुलंदशहर की लोकसभा सीट से चार बार सांसद रहे छत्रपाल सिंह का लंबी बीमारी के चलते दिल्ली एम्स में निधन हो गया है। उनके निधन से उनके समर्थकों व उनके परिवार में शोक की लहर दौड रही है।
गौरतलब है कि बुलंदशहर की धरती से राजनीति कर रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री व पूर्व लोकसभा सांसद छत्रपाल सिंह को लंबी बीमारी चलते दिल्ली एम्स में निधन हो गया। भाजपा नेता छत्रपाल सिंह चार बार लोकसभा सांसद रहे। छत्रपाल सिंह को वर्ष 1980 में स्याना विधानसभा सीट पर जनता पार्टी ने टिकट दिया। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गये और वर्ष 1991, 1996, 1998 और 1999 में बुलंदशहर से सांसद के रूप में जीत दर्ज की। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में 2003 में उन्हें केन्द्रीय उर्वरक एवं रसायन राज्यमंत्री बनाया गया।
बता दें कि वर्ष 2004 में भाजपा ने छत्रपाल सिंह की जगह पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को बुलंदशहर से टिकट दिया। इसके बाद पार्टी ने उन्हें उडीसा से राज्यसभा भेजा। कुछ समय के लिये रालोद में भी रहे। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में अनूपशहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े लेकिन यह चुनाव हार गये थे।