132वीं जयंती पर याद किये गये यूपी के पहले मुख्यमंत्री गोविन्द वल्लभ पंत

Update: 2019-09-10 10:49 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री गोविन्द वल्लभ पंत की 132 वीं जयंती पर आयोजित आज एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोविन्द वल्लभ पंत कुशल प्रशासक के साथ महान स्वतंत्रा संग्राम सेनानी भी थे। सीएम योगी ने कहा कि उनकी सक्रियता और काबिलियत को देखते हुए ही आजादी के बाद उनको देश के सबसे बड़े प्रदेश की कमान सौंपी गयी थी। जीबी पंत ने प्रदेश के समग्र विकास का खाका तैयार कर खुद को साबित भी किया। इससे पूर्व योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत की 132वीं जयंती पर आज उनको याद किया व लोक भवन प्रांगण में पंडित गोविंद वल्लभ पंत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में गोविंद बल्लभ पंत ने उत्तर प्रदेश के समग्र विकास की बुनियाद रखी थी। उनका सपना उत्तर प्रदेश को देश का सर्वोत्तम प्रदेश बनाना था। मेरी सरकार केंद्र की मदद से उनके सपनों को साकार करने का संभव प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में भी जीवी पंत ने देश की उस समय की आंतरिक चुनौतियों को सफलता से सामना किया। राजनीति में वे मूल्यों, आदर्शों और शुचिता के प्रतीक थे। इन्हीं सारी खूबियों के नाते न रहने के बावजूद भी वह हम सबके लिए अनुकरणीय हैं। कार्यक्रम में सरकार के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News